छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला वीरता पुरस्कार

छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक (Gallantry Medal) अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है।

 
इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (PSM) और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” (MSM) से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक गौरवपूर्ण स्थान प्रदान करते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *