
जांजगीर चांपा : फ्लोरा मैक्स कंपनी में 27 सौ महिलाओं से 8 करोड़ की ठगी
चाम्पा क्षेत्र में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। फ्लोरा मैक्स कंपनी ने 2,700 महिलाओं को निवेश के नाम पर ठगते हुए करीब 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
क्या है मामला?
फ्लोरा मैक्स कंपनी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि निवेश करने पर उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस भरोसे में आकर महिलाओं ने अपनी मेहनत की कमाई कंपनी में लगा दी। लेकिन बाद में कंपनी ने निवेश राशि वापस करने से मना कर दिया।

कौन है आरोपी ❓
चाम्पा ब्रांच के दो मैनेजर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि उनके जीवन भर की कमाई इस ठगी में डूब गई है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने कंपनी के अन्य अधिकारियों और इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों को ऐसे फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की अपील की है।
जांच जारी है और जल्द ही अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।






. भारत के महान वॉलीबॉल लीजेंड को श्रद्धांजलि 💐💐