रिपोर्टर –
एकर – सरगुजा जिले में विद्युत् विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है जहां बिजली गुल होने पर बिजली विभाग ग्रामीणों से बिजली सुधारने का काम करा रहा है जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है मामला उदयपुर ब्लॉक के ग्राम बकोई इलाके का है दरअसल उदयपुर ब्लॉक में स्थित बिजली विभाग का सब डिवीजन के कई गांव वनांचल इलाके में आते है जहां पेड़ों के डंगाल बिजली बाधित करने में बड़ा कारण बनता है ऐसे स्थिति में बिजली गुल हो जाती है ग्रामीणों का कहना है बिजली गुल हो जाने के बाद बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं देता जिसके कारण महीनों तक बिजली गुल रहती है ऐसे में पिने के पानी से लेकर बच्चों की पढाई लिखाई तक की समस्या आ जाती है वही बिजली विभाग को शिकायत करने पर बिजली विभाग ग्रामीणों को ही बिजली लाइन सुधारने की सलाह देते है परेशान होकर ग्रामीण खुद बिजली लाइन सुधारने पर मजबूर होते है जिसके बाद कही बिजली सप्लाई हो पाती है वही पुरे मामले में बिजली विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों से काम करवाना बिजली विभाग की लापरवाही बताया वही ग्रामीणों से अपील की है की बिजली सुधारने का काम न करे और जिम्मेदारों को निर्देशित किया है की अपना काम स्वं करे ना की ग्रामीणों से कराये ।
बाइट _01 _ सुरेश सिंह _ ग्रामीण
बाइट _ 02 _ एन एल भगत _ ग्रामीण
बाइट _ 03 _ आर के मिश्रा _ सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर बिजली विभाग