मेरे पूरे गाँव मे कोई नहीं चढ़ा हवाई जहाज

बस्तर के सुदूर पूर्व इलाको से आए रायपुर मे मेधावी छात्र के जीवन का वह अनमोल पल बन गया जिसे शायद ही ताउम्र वो भूल पाए ऐसी एक बड़ी मार्मिक और भाव पूर्ण उपलब्धि को बताते हुए भावूक छात्र ने अपने क्षेत्रीय भाषा में बड़े सरल एवं सहज लिहाजा के साथ बतलाया की शासन की योजनाओं के अंतर्गत मेधावी छात्रों को जो की बस्तर के अति नक्सल क्षेत्र से प्रभावित क्षेत्र हैं उन छात्रों ने 80% से ज्यादा नंबर लेकर आए उन्हें सरकार ने फ्री मैं राजधानी घूमने एवं मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ती पत्र दिलाने की योजना के अंतरगत आए इन छात्रों की जुबानी से,,.कल्पता पात्रे  ने बाते करते हुए बड़ा ही मार्मिक और भाव से बाते प्रस्तुत की जिसमे उन्होंने बताया कि जब हम अपने गृह् ग्राम बीजापुर से रायपुर हवाई जहाज में चले तो सभी चीज़े उपर से बहुत छोटी छोटी दिख रही थी मन  काफी रोमांचक और गौरव का पल महसूस कर रहा था कि हम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रहे है और यह अभिमान भी की ,”हम हमर  ग्राम से पहली बार कोई “हवाई जहाज म चढ़े हे” ऐसी बात सोच सोच के ही मन रोमांचित हुआ जा रहा था और डर भी लग रहा था इतनी उचाई मे हवाई जहाज उड रहा है और मै हम उसमे बैठे हैं रायपुर पहुँच कर जो चीज़े हैं देख और सुन रहे थे वो हमारे जीवन का अदभुत और पहला अनुभव था इतना चाकचौध की दुनिया हमने कभी नहीं देखी वही रोहित कड़के ने बतलाया कि हवाई जहाज में बैठने पर बहुत डर लग रहा था परंतु बहुत मज़ा भी आया  माँल मे घुमकर और गेम खेलकर जंगल सफारी मे घूमकर मानो ऐसा लगा की हम किसी और दुनिया में आ गए है वही….संजीव कुमार ठाकुर…… ने बतलाया कि हम मुख्यमंत्री जी से मुलाकात भी की और भोजन भी किया  15 अगस्त की परेड समारोह भी देखी जब मुख्यमंत्री जी ने झंडा फहराया तो मन काफी रोमांचित ही गया।  वही संजना लेकामी ने बतलाया की हम अपने जीवन मे बस के अलावा किसी अन्य साधन मे यात्रा ही नहीं किया और अब सीधे हवाई जहाज में ये सब हमारे जीवन में एक सपना जैसा है  मुख्यमंत्री जी  को सभी बच्चों ने बड़े भावों भरे दिल से धन्यवाद किया मुख्यमंत्री जी ने सभी बच्चों से यात्रा का अनुभव साझा किया और बीजापुर आने का वादा भी किया । बीजापुर के सुदूर क्षेत्र से 100 छात्रों की टोली  रायपुर पहुंचे थे इनमें से 50 छात्र और 50 छात्राएं थीं सभी बच्चे अपनी कक्षा के टॉपर हैं जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों के नवी और 11वीं के 100 मेधावी छात्रों को इस हवाई जहाज यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने चुना था और गुरुवार को बच्चे अपनी यात्रा  पूरी करने के बाद गुरुवार की शाम अपने ग्रह ग्राम बीजापुर के लिए बस से रवाना हुए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी से…..

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *