खेलों के पूर्ण विकास हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में ओलंपिक संघ का होना अति आवश्यक होता है इसी तारतम्य 20 अगस्त 2024 को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होगा इसके चलते राज्य के खेल संघ ने नए अध्यक्ष की तरह शुरू कर दी है खेल संघ के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नया अध्यक्ष बनाने की अपनी सहमति जताई है और इसी कड़ी में लगभग 30 खेल के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री अरुण देव. साय मुलाकात की और आपसी सहमति के साथ मुख्यमंत्री जी को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष पद संभालने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय. ने खेल संघो के निवेदन स्वीकार करते हुए संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पर सहमति जताई है छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के रूप में मुख्यमंत्री की नियुक्ति छत्तीसगढ़ खेल की जगत में काफी सकारात्मक माहौल प्रस्तुत करेगी ऐसी संभावना है यह घटनाक्रम राज्य के खिलाड़ियों के लिए भी सकारात्मक और उत्साह जनक होगा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री जी के आने से यह उम्मीद की जा रही है कि खिलाड़ियों की मूलभूत आवश्यकताओं और जरूरी मांगों पर प्रभावित तरीके से ध्यान दिया जाएगा साथ ही उनके मुद्दों का आसानी से समाधान भी निकाला जा सकेगा…. सूत्र..