आकाशीय बिजली की घातक चपेट से 7 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत 4 घायल…

बलौदाबाजार 🔺तेज बारिश से बचने के लिए ग्रामीणो ने लिया पेड़ का सहारा, यही बन गयी 7 लोगो के मौत की वजह। 

🔺जानकारी के अनुसार, बलौदाबजार क्षेत्र की दर्दनाक घटना, कोतवाली पुलिस जांच मे जुटी….. 


रविवार की दोपहर 3:30 बजे तेज बारिश होने के कारण खेत मे काम कर रहें ग्रामीणों ने बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे हुये थे इसी दौरान आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । वही 4 लोग गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती है, जो खतरे से बाहर बताये जा रहें है। आपको बता दे कि पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा (लटुवा) की है।

♦घटना के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मृतको के परिजनों को 4-4 लाख राहत राशि देने की घोषणा की है।

♦ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मौत हुई है, मृतको का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, शव परिजनों को सौंपा जायेगा।

♦मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने कहा कि आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से मौत हुआ है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, साथ ही 4 लोग को भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार चल रहा है, फिलहाल चारो मरीज खतरे से बाहर है।


♦मृतकों के नाम….


1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष

2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष

3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष

4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष

5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल

6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष

7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *