खेल एवं युवा कल्याण विभाग में बडा झोल, वरिष्ठ अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरिके से अपने चहेते कर्मचारियो को बना दिया अधिकारी, शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही

बिलासपुर – खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने चहेते कर्मचारियों को योजनाबद्ध तरीके से नियम के विरुद्ध खेल अधिकारी बनवा दिया है. पूरे मामले को लेकर विभाग के संचालक, सचिव को शिकायत किया गया . लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मे ऐसे गुरु को खेल अधिकारी कहा जाता है.जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित करता है. लेकिन वही अगर ऐसे कथित खेल अधिकारी जो स्वयं खेल कि असल परिभाषा को न जानता हो. तब वह प्रदेश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को क्या उचित प्रशिक्षण दे पाएगा.

दूसरा सवाल यह भी उठता है कि खेल अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाली कुर्सी पर क्या किसी अप्रशिक्षित विभाग के छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दिया जाना कितना न्याय संगत है

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग पर बडा खेला करके कुछ कर्मचारी का खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति होने पर मामले मे संशय बना हुआ है. वही कुछ नियुक्ति को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने चहेते कर्मचारियों को योजनाबद्ध तरीके से खेल अधिकारी बना दिया है.

जिला रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने साक्ष्य एवं प्रमाण के साथ विभाग के संचालक एवं अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत किया है उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशील कुमार अमलेश (सहायक ग्रेड 3 ) एवं गिरीश शुक्ला ( डाटा एंट्री ऑपरेटर ) के द्वारा गलत तरीके से खेल का प्रमाण पत्र प्राप्त कर खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति लिया है. देखना होगा कि मामले पर जांच अधिकारी कब तक जांच पूरी कर पाते हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *