बिलासपुर– न्यायधानी से सरकंडा इलाके से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।जहां सरकंडा क्षेत्र के कुन्दरु पारा इलाके मे प्रेमी युवक ने प्रेमिका के बात नहीं करने और आगे संबंध नहीं रखने से नाराज होकर प्रेमिका के घर जाकर वारदात को अंजाम देते हुए युवती के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर साहू नामक युवक अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन से मिलने गया था। दोनों के बीच पिछले एक माह से बातचीत बंद थी, जिससे सागर नाराज था। दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ, जिसमें सागर ने प्रियंका की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी सागर साहू को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी युवक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हत्या की यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

