करोडो का ठग गिरफ्तार….

रायपुर पुलिस ने करोड़ों रूपये की ठगी में संलिप्त आरोपी को पटना (बिहार) से किया गिरफ्तार

 

आरोपी द्वारा प्रार्थी के व्यवसाय में प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर अधिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया और अपने साथियों से मिलकर प्रार्थी की फर्म के नाम पर अलग-अलग फर्म को झांसा देकर एडवांस के रुप में 3,54,28,636 रूपये की ठगी की गई। जिस पर थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई‌ थी।

 

प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रूपेश कुमार को (पटना) बिहार से गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि प्रकरण में संलिप्त आरोपी फैज अहमद को पूर्व में ही गिरफ्तार किया लिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *