बिलासपुर। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए कोटा और मस्तूरी थाना क्षेत्रों के प्रभारी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। आदेश के अनुसार, कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू और मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में आमद देने का आदेश जारी किया है।

इन थाना क्षेत्रों में लगातार शिकायतें मिलना और अपेक्षित सुधार न दिखाना बताया गया है। एसपी ने कोटा थाने की नई जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को सौंपी है, जबकि मस्तूरी थाना की कमान सईद अख्तर को दी है।
इसके अलावा एएसआई जीवन साहू और ममता साहू का स्थानांतरण थाना सिविल लाइन में किया गया


