बिलासपुर. रतनपुर के मां महामाया मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग महिला से 200 रुपये लेकर भागने वाले आरक्षक सुरेश पांडे पर पुलिस कप्तान ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक सुरेश पांडे को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की है जब आरक्षक सुरेश पांडेय ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर आया था. मंदिर परिसर में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला खिख बाई से आरोपी आरक्षक ने उसने 200 रूपये की चिल्लर मांगकर उसे अपने पास रख लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया.

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और खबर लगने पर पुलिस कप्तान महोदय ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी आरक्षक सुरेश पांडे के खिलाफ कार्यवाही कर दी।




