रायगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी मालती कुर्रे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद भागवत कुर्रे ने अपनी मां चंद्रिका बाई और बहन जानकी अनंत को घटनास्थल पर बुलाकर पूरी घटना की
जानकारी दी। मृतका के शव को छुपाने के लिए तीनों ने शव को कमरे से बाहर निकालकर बाड़ी के पास कुंआ के किनारे छिपा दिया और हादसा दिखाने की साजिश रची।

तीनों आरोपियों ने इसे हादसा बताने की कोशिश की और मृतका को इलाज के लिए सारंगढ़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृतका की मृत्यु को शुरुआती जांच में ही हो चुकी बताई । संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी भागवत कुर्रे, चंद्रिका कुर्रे और जानकी अनंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।



