
अवैध शराब के खिलाफ कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार
कवर्धा पुलिस ने जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर लगाम कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में पांच अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कुल 156 पांव (28.80 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 17,160 रुपये है। यह कार्रवाई राज्य शासन की मंशा के अनुसार अवैध मादक पदार्थों और नशा के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
1. *दौलत डहरिया* पिता भरत डहरिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी बंदौरा, थाना कवर्धा
2. *अजय डहरिया* पिता शंकर लाला डहरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी बंदौरा, थाना कवर्धा
3. *कमलेश जोशी* पिता चेतन लाल जोशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मिनीमता चौक, थाना कवर्धा
4. *संजय साहू* पिता नोहर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी खरबना, थाना कवर्धा
5. *तरुण सिंह* पिता राजकुमार कोसले, उम्र 20 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, थाना कवर्धा


