अवैध कबाड़ पर सरकंडा पुलिस का प्रहार, चार टन कबाड़ सहित कबाड़ी गिरफ्तार
बिलासपुर – अवैध कबाड़ के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में एक कबाड़ी को चार टन अवैध कबाड़ और ट्रक के साथ गिरफ्तार किया। सरकंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि चाटीडीह इलाके में कबाड़ का सामान एक ट्रक में लोड किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सरकंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संतोष रजक के स्थान पर छापा मारा और अवैध कबाड़ से भरे ट्रक को जप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी संतोष रजक को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
तीन लाख से अधिक की जप्ती
जप्त माल की कुल मात्रा लगभग चार टन बताई गई है, जिसकी कीमत 93,000 रुपये आंकी गई है। कबाड़ के साथ ट्रक की कुल कीमत तीन लाख तिरानबे हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से सरकंडा पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबारियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश भेजा है।

थाना प्रभारी की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप
सरकंडा थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को जब यह कार्रवाई की, तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की सख्ती को देखते हुए कई नामचीन और बड़े कबाड़ी मौके से अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।





