बिलासपुर: पुलिस ट्रांसफर ब्रेक, सिविल लाइन TI समेत 4 निरीक्षक अन्य जिलों में तैनात, पीएचक्यू ने जारी किए आदेश

बिलासपुर पुलिस अधिकारियों का व्यापक तबादला आदेश जारी

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के विभिन्न थाना और चौकी में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में निरीक्षक से लेकर सहायक उपनिरीक्षक तक के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है।


इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने भी आदेश जारी करते हुए 4 निरीक्षकों का तबादला किया है। इस आदेश के अनुसार:

1. निरीक्षक प्रदीप आर्या – बिलासपुर से बस्तर।


2. निरीक्षक तेजनाथ सिंह – मुंगेली से सरगुजा।


3. निरीक्षक मीना महिलकर – बालोद से दुर्ग।


4. निरीक्षक सुरेंद्र बघेल – जांजगीर से कोंडागांव।



यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए स्थान पर कार्यभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *