
बस्तर ओलंपिक 2024 समापन समारोह में शामिल हुए वन मंत्री श्री कश्यप
पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है – श्री Kedar Kashyap
जिले के दूरस्थ अंचल के खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया
बस्तर ओलंपिक के तहत ओरछा विकासखंड के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया

नारायणपुर, 16 नवंबर 2024 // जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया गया।
इस आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें सुदूर गांवों से आए युवा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के साथ ही युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।




