
🔺थाना तरेगांव जंगल, जिला कबीरधाम*
*🔺सुदूर पहाड़ी अंचल में विधिक और साइबर अपराध जागरूकता अभियान का सफल आयोजन*
🔺जिले के सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों में साइबर अपराधों और विधिक अधिकारों की जानकारी फैलाने के उद्देश्य से ग्राम कोटनापानी (ग्राम पंचायत कुकरापानी) में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विधिक प्रावधानों, साइबर सुरक्षा, और अंधविश्वास से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था।

🔺शिविर का आयोजन *पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS)* के दिशा-निर्देशन, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल* के मार्गदर्शन, और *थाना प्रभारी श्री तारण दास डहरिया* के नेतृत्व में किया गया।
🔺थाना प्रभारी श्री तारण दास डहरिया ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने के उपाय बताए। उन्होंने राहगीरों और ग्रामीणों को अनजान व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी।
🔺जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर *श्री चंद्रकांत यादव* ने निःशुल्क विधिक सहायता और *पॉक्सो एक्ट* के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से जुड़े अंधविश्वासों के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। बाल विवाह की रोकथाम और नाबालिग बच्चों के अधिकारों पर ग्रामीणों को शिक्षित किया गया।

🔺शिविर के दौरान चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। बाहरी व्यक्तियों के आवागमन और ठेकेदारों के माध्यम से मजदूरी पर जाने वाले ग्रामीणों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को स्थानीय अपराधों की सूचना तत्काल देने का आग्रह किया।
🔺शिविर में ग्राम सरपंच *श्री मोती बैगा, प्रधान आरक्षक **वीरेंद्र बंजारे, आरक्षक **विलकेश कोशरिया*, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम की उपस्थिति रही।




