“रेत से भरी हाइवा ने ली युवक की जान, मौके पर मौत; घंटों तक जाम में फंसे लोग”

तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, घंटों तक जाम

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर चौक पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक राहगीर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सीपत चौक से तेज रफ्तार में रेत लेकर आ रही हाईवा (गाड़ी नंबर सीजी 04 एलओ 8995) ने युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवा ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण क्षेत्र में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक को सामान्य करने के लिए पुलिस ने सीपत चौक पर बैरिकेट्स लगाकर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *