फर्जी महिला अधिवक्ता ने युवती से ठगे ₹25 हजार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फर्जी महिला वकील ने जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर युवती से ठगे ₹25 हजार, केस दर्ज


बिलासपुर: हाईकोर्ट में केस जीताने का झांसा देकर एक फर्जी महिला अधिवक्ता ने एक युवती से ₹25 हजार ठग लिए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र के ढोल महुआ गांव का है, जहां रहने वाली अंजू मानिकपुरी (26) का पड़ोसी लक्ष्मी वस्त्रकार के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इस बीच, जुलाई 2024 में अंजू की सहेली भगवती निषाद ने बस में सफर के दौरान प्रियंका चेलसे नामक महिला से मुलाकात की। प्रियंका ने खुद को हाईकोर्ट की अधिवक्ता बताते हुए जमीन विवाद का केस जीताने का दावा किया।

अंजू और उसकी सहेली भगवती ने प्रियंका को मामले की जानकारी दी। प्रियंका ने उन्हें बिलासपुर हाईकोर्ट बुलाया और केस की फाइल और ऋण पुस्तिका अपने पास रख ली। उसने 15 जुलाई को ₹50 हजार लेकर आने को कहा।

अंजू ने 15 जुलाई को अपने पिता और सहेली के साथ पहुंचकर प्रियंका को ₹25 हजार दिए। इसके बाद प्रियंका का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा। ठगी का शक होने पर अंजू ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की कार्रवाई
अंजू की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने प्रियंका चेलसे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *