हाई कोर्ट में नए नियुक्ति और तबादले

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़े पैमाने पर नियुक्ति और तबादले किए हैं।
के. विनोद कुजूर को हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा को रायपुर का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
खिलावन राम रिगरी को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नियुक्त किया गया।
अगम कुमार कश्यप को रजिस्ट्रार विजिलेंस का कार्यभार सौंपा गया।
संतोष कुमार ठाकुर को एडिशनल रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन बनाया गया।
न्यायिक अधिकारियों के तबादले:
कंवरलाल चरियानी को सरगुजा भेजा गया।
राम कुमार तिवारी को धमतरी में नियुक्त किया गया।
हेमंत सराफ को बलरामपुर-रामानुजगंज भेजा गया।
अब्दुल जाहिद कुरैशी को बलौदा बाजार का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज नियुक्त किया गया।
हाई कोर्ट के इस कदम से न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद है।



