“छात्रा से छेड़छाड़: बिलासपुर आत्मानंद स्कूल का लैब अटेंडेंट बर्खास्त, गिरफ्तार”

छात्रा से छेड़छाड़ मामला: लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद बर्खास्त, कलेक्टर ने दी सख्त सजा


बिलासपुर।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पचपेड़ी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले लैब अटेंडेंट एमडी शहजाद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए शहजाद की संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।

मामले की जांच के दौरान शहजाद से जवाब तलब किया गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में यह साबित हुआ कि कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ शहजाद ने गलत नियत से छेड़छाड़ (बेड टच) की थी। इसे गंभीर अनुशासनहीनता और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए कलेक्टर ने यह सख्त कदम उठाया।

कलेक्टर अवनीश शरण ने सहायक शिक्षक एमडी शहजाद के कृत्य को बेड टच का दोषी पाते हुए घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी के साथ ही सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *