बीएड, डीएलएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों के अंतिम चरण प्रवेश की तिथियां जारी

बीएड, बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम चरण के नामांकन आज से शुरू


रायपुर। डीएलएड, बीएड, बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-25 के लिए तीसरे चरण के बाद शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 दिसंबर सुबह 10:30 बजे से 10 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।


छत्तीसगढ़ प्रवेश परिषद ने सत्र 2024-25 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तीन चरणों में काउंसलिंग आयोजित की थी। इसके बाद भी विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रहने के कारण अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

नामांकन की शर्तें

जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में पंजीकरण किया है, लेकिन किसी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है, वे निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।


पहली बार पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ एक महाविद्यालय का विकल्प ऑनलाइन देना होगा।



ऑनलाइन नामांकन: 7 दिसंबर से 10 दिसंबर (सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक)।

प्रथम सूची जारी: 12 दिसंबर।

प्रवेश तिथि (प्रथम सूची): 12 से 16 दिसंबर।

द्वितीय सूची जारी: 19 दिसंबर।

प्रवेश तिथि (द्वितीय सूची): 19 से 20 दिसंबर।

अंतिम सूची जारी: 23 दिसंबर।

प्रवेश तिथि (अंतिम सूची): 23 से 24 दिसंबर।


इस चरण में वे अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकते जिन्होंने किसी महाविद्यालय में पहले से प्रवेश ले लिया है।


रिक्त सीटों की जानकारी: scert.cg.gov.in

ऑनलाइन आवेदन: slcm.cgstate.gov.in/SCERTOnline/

आवंटन जानकारी अभ्यर्थियों के लॉगिन आईडी में दी जाएगी।

आवंटन प्रक्रिया सीटें रिक्त रहने तक ही जारी रहेगी।


अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अपने लॉगिन आईडी का नियमित निरीक्षण करें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *