ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर के एसपी संतोष सिंह हटाए गए, डॉ लाल उम्मेद सिंह संभालेंगे चार्ज
🔺 डॉ लाल उम्मेद सिंह होंगे राजधानी रायपुर के नए SP
🔺संतोष सिंह हटाए गए, AIG PHQ भेजे गए
🔺रवि कुर्रे होंगे कोरिया के नए SP
🔺सूरज सिंह परिहार, सेनानी 14वीं बटालियन बालोद होंगे
🔺हरीश राठौर होंगे एसपी सीएम सिक्योरिटी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। रायपुर के एसपी संतोष सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ लाल उम्मेद सिंह को रायपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

डॉ लाल उम्मेद सिंह ने पहले भी कई अहम पदों पर काम किया है और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें रायपुर का एसपी बनाया गया है। यह बदलाव आगामी चुनावों और राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
सरकार द्वारा इस कदम को प्रशासनिक मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।





