ब्रेकिंग: बीजापुर के जंगलों में गरजे जवानों के हथियार, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

बीजापुर: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, DRG-CRPF का बड़ा ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि अब तक जवानों ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेंड्रा के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस आधार पर DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवान जब आज सुबह जंगल में पहुंचे, तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। बीजापुर पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *