बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गार्डन में चल रहा था गोरखधंधा, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मारा छापा, 11 गिरफ्तार!

बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गार्डन में चल रहा था गोरखधंधा, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मारा छापा, 11 गिरफ्तार!



बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के पास छापा मारकर 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने एक्शन लिया।



सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि यहां कुछ महिलाएं संदिग्ध रूप से खड़ी रहती हैं और राहगीरों को अश्लील इशारे कर देह व्यापार में लिप्त होने के संकेत देती हैं। इलाके के माहौल को खराब होते देख लोगों ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से इसकी शिकायत की, जिसके बाद एसपी ने सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।



गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देने की योजना बनाई। महिला पुलिस स्टाफ की टीम के साथ कोन्हेर गार्डन को चारों ओर से घेरकर रेड की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को मौके से पकड़ा गया।




छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलाके में मौजूद असामाजिक तत्वों को भी खदेड़ा। इसके अलावा, पुलिस ने पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड स्थित रैन बसेरों में भी चेकिंग अभियान चलाया और वहां से भी संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया।



गिरफ्तार सभी 11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द ही सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी, ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *