रायपुर में दिनदहाड़े 50 लाख की डकैती, लाल सलाम गैंग का दावा
रायपुर, मुनादी। राजधानी रायपुर के अनुपम नगर इलाके में दिनदहाड़े 50 लाख रुपये की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डकैतों ने खुद को “लाल सलाम गैंग” का सदस्य बताते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, चार डकैत सेना की वर्दी पहनकर घर में घुसे। उन्होंने दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बनाकर लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चारों डकैत घर में प्रवेश करते दिख रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच में जुट गई हैं।

राजधानी में इस तरह की बड़ी वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। चुनावी सुरक्षा के बीच इतनी बड़ी डकैती होने से पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी के संकेत दिए हैं।


