*दिल्ली पब्लिक स्कूल बिलासपुर की शूटिंग टीम ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए आज रवाना ।*
खेल विभाग प्रमुख मनोज कश्यप ने बताया की द इन्फैंट्री स्कूल आर्मी मार्कमानशिप यूनिट महू इंदौर शूटिंग रेंज में 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित है जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल बिलासपुर के शूटिंग टीम जिसमें मनीत कौर मक्कड़ , जिज्ञासा प्रधान,आरना कुरैशी, तारुणया सन्डे , मान्या अग्रवाल , काव्या शुक्ला व वैभव मिश्रा शामिल है। यह सभी निशानेबाज़ राष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त कर चुके हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल बिलासपुर के शूटिंग कोच पवन दुबे जो कि स्वयं एक राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज होने के साथ-साथ पदक विजेता भी रहे हैं।
उन्होंने बताया की हमारे स्कूल के निशानेबाजों ने बहुत कड़ी मेहनत की है , निशानेबाजों की इस उपलब्धि एवं अच्छे प्रदर्शन के लिए संस्था के प्राचार्य श्री जसपाल सिंग मथ ,प्रशासनिक अधिकारी श्री आर सी मोहंती ,खेल विभाग प्रमुख श्री मनोज कश्यप, रॉबिंसन जॉन ,राजनारायण श्री मोर, निरूपा विश्वास, अनुपम वर्मा, शूटिंग कोच पवन दुबे एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं