बीजापुर: नक्सलियों का IED ब्लास्ट, दो जवान घायल

बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे के पास मद्देड थाना क्षेत्र में गोरला नाले के करीब जवानों के वाहन को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया। इस हमले में दो जवान घायल हो गए।
घटना के बाद नक्सलियों ने विस्फोट स्थल पर फायरिंग भी शुरू कर दी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। घायल जवानों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।
इस हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना से स्थानीय निवासियों में भी दहशत का माहौल है।


