बिलासपुर पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 100 किलो गांजा बरामद

बिलासपुर: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के एक गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ACCU टीम और कोनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 100 किलो गांजा बरामद किया गया।
यह कार्रवाई SSP रजनेश सिंह (IPS) के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अभियान के दौरान एक टाटा नेक्सॉन (नंबर UP 44 BH 3072) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
🔴गिरफ्तार आरोपी:
1. सौरभ यादव (23 वर्ष), जौनपुर
2. सचिन यादव (28 वर्ष), सुल्तानपुर
3. विष्णु सिंह (29 वर्ष), सुल्तानपुर


🔴जप्त सामान:
100 किलो गांजा
टाटा नेक्सॉन कार
4 मोबाइल फोन
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
SP रजनेश सिंह ने बताया कि यह सफलता टीम की सतर्कता और प्रधानमंत्री दौरे के मद्देनजर सुरक्षा जांच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हर तरफ हो रही है। पुलिस ने यह साफ संकेत दिया है कि कानून व्यवस्था और नशा तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।


