उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर

रायपुर। भारत के महान तबलावादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से भारतीय संगीत और कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके असाधारण योगदान ने भारतीय संगीत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई थी। उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का तबला वादन संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।
शोक व्यक्त करते हुए संगीत प्रेमियों ने कहा कि उनका जाना केवल एक कलाकार का नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की एक समृद्ध धरोहर का अंत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।



