अगर आपने दूरदर्शन DD-1 , DD NATIONAL या DD NEWS देखा है तो इनसे समाचार जरूर सुने होंगे । बेहद स्पष्ट और सुरीली आवाज में इनकी समाचार वाचन की कला अद्धभुत थी । ये है दूरदर्शन की जानी मानी वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा जी ।
हाल ही में दूरदर्शन की प्रसिद्ध और वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं और उनके निधन पर दूरदर्शन समेत कई मीडिया से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
नीलम शर्मा ने 1995 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और वह “तेजस्विनी” और “चर्चा में” जैसे कार्यक्रमों की एंकरिंग करती थीं, जिससे वह हर घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। उनके निधन से प्रसार भारती और उनके साथी गहरे शोक में हैं।
नीलम शर्मा का निधन कैंसर के कारण हुआ, जिससे वह पिछले कुछ समय से जूझ रही थीं। उन्हें हाल ही में “नारी शक्ति” सम्मान से भी नवाजा गया था।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏….
