मुंगेली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोर पटवारी 1 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ एसीबी की बड़ी कार्रवाई



मुंगेली। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में, मुंगेली जिले के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।


4 लाख की रिश्वत मांगी, 1 लाख लेते हुए पकड़ा गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी वैभव सोनी ने एसीबी, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के नाम 26 एकड़ कृषि भूमि का सीमांकन कराने के लिए पटवारी सुशील जायसवाल ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। सत्यापन के दौरान सौदेबाजी के बाद 4 लाख रुपये में सहमति बनी।


30 जनवरी को एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर पटवारी सुशील जायसवाल और उसके सहयोगी गुलाब दास मानिकपुरी को शिकायतकर्ता से पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *