मतगणना से गैरहाजिर पटवारी पर कार्रवाई, निलंबित होकर कानूनगो शाखा भेजे गए

मतगणना से नदारद पटवारी पर गिरी गाज, निलंबित

बिलासपुर। मतगणना स्थल से अनुपस्थित रहने के कारण सरकंडा हल्का के पटवारी पराग महिलाने को निलंबित कर दिया गया है। बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी ने निलंबन आदेश जारी किया और उनकी जगह भरारी हल्का के पटवारी विकास जायसवाल को सरकंडा का प्रभार सौंपा गया है।

मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे पटवारी
शनिवार को कोनी स्थित मतगणना केंद्र में पराग महिलाने की ड्यूटी सहायक रिटर्निंग अफसर के साथ लगाई गई थी। उन्हें सुबह 8 बजे उपस्थित होने के निर्देश थे, लेकिन वे मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे। उन्होंने न ही कोई सूचना अधिकारियों को दी, जिससे निर्वाचन कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया।

मुख्यालय बदला, नए पटवारी को जिम्मेदारी
निलंबन अवधि में पराग महिलाने का मुख्यालय बिलासपुर तहसील के कानूनगो शाखा में रहेगा। वहीं, सरकंडा हल्का नंबर 32 का प्रभार अब भरारी हल्का नंबर 19 के पटवारी विकास जायसवाल को सौंप दिया गया है। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि महिलाने हल्के से संबंधित सभी दस्तावेज जायसवाल को सौंप दें ताकि क्षेत्र का कामकाज प्रभावित न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *