शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिलीमेंवार्षिक उत्सव 2024काभव्य आयोजन
सूरजपुर, 22 नवंबर 2024: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली, जिला सूरजपुर में वार्षिक उत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने मां सरस्वती की दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, श्रीमती नूतन विश्वास, श्री नवीन जायसवाल, श्री विकास सिंहा, श्री शिवनारायण सिंह, श्री राजेश कुशवाहा, श्री गोविंद कुशवाहा, श्री दितेश राय, श्री नरेंद्र यादव, श्री अंकित दुबे, श्री अमर कुशवाहा, श्री अजय कुशवाहा, और सरपंच श्री अजय सिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य बातें: सांसद श्री महाराज ने वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए शिक्षा और संस्कृति के संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के नए भवन की मांग को लेकर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
श्री ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने विद्यार्थियों को मोबाइल का सकारात्मक उपयोग और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। श्री बाबूलाल अग्रवाल ने विद्यालय की उन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विनिता यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों का विवरण दिया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान:
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री पास्कल एक्का, श्रीमती नीरू सिंह, कुमारी सुप्रिया कुशवाहा, कुमारी संजना अगरिया, श्री अमित कुमार सोनी, और श्री रमेश चंद सोनकर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रमकेआयोजकोंकायोगदान: कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती प्रभा बड़ा और श्रीमती रंजीता मजूमदार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री शैलेष कुमार सोनी ने किया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्रों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। विद्यालय के इस उत्सव ने शिक्षा और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।