नेशनल हाइवे ग्राम ढेका के पास एक और हत्या, गला रेत कर हत्या करने की जताई जा रही आशंका ?

 

*बिलासपुर*- तोरवा थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे के पास ग्राम ढेका मे सड़क के किनारे एक युवक की लाश खून से लथपथ मिली है, ग्रामीणों ने लाश मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम सहित ए एस पी उमेश कश्यप ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया, और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं,।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हुई थी, पुलिस द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है की किसी धारदार हथियार से युवक के गले को रेता गया हो.। 
यह घटना कब की है और मृतक कौन है पुलिस टीम यह जानकारी ढूंढने में जूझ गई है , घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था . वहीं आसपास पुलिस टीम सुराग जुटाये जा रहे हैं, आशंका जताई जा रही है की युवक की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को रोड किनारे फेंका गया है,

फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने पुलिस ने सभी थानों में फोटो भेज गुम हुए लोगों की जानकारी मांगी है , मृतक युवक की पहचान के बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा

, प्राथमिक जांच में युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है जिससे शिनाख्त के बाद हत्या के वारदात की वजह और आरोपियो की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *