रायपुर घड़ी चौक में दिनदहाड़े हमला, ऑटो चालक ने ऑटो चालक पर किया ताबड़तोड़ हमला , पुलिस की सक्रियता से आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

रायपुर: घड़ी चौक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के घड़ी चौक में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने दूसरे ऑटो चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कैची से हमला किया, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


यह पूरी घटना रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों चालकों के बीच किसी विवाद के चलते बहस हुई, जो हिंसा में बदल गई। नशे में धुत आरोपी ने गुस्से में आकर कैची से वार कर दिया। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना के पीछे की वजह और आरोपी के नशे की स्थिति की जांच कर रही है।


यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की योजना बना रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *