भिलाई एनकाउंटर अमित जोश को किया क्राइम ब्रांच ने ढेर

भिलाई: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया निगरानी गुंडा, क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर किया



दुर्ग जिले के भिलाई से खबर सामने आ रही है। कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में लंबे समय से फरार आरोपी गुंडा अमित जोश का पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जिसकी मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश को ढेर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी।



मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमित जोश को ढेर कर दिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने कीपुख्ता खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। इस समय दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला हैं। उन्हें काफी सख्त माना जाता है। इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह ताबड़तोड़ गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे अमित जोश ढेर हो गया । दरअसल, 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं।

 

|| ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम |
🚩|| जय जय श्री शनिदेव ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *