बिलासपुर में महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण समिति द्वारा आयोजित वार्षिक पूजा समारोह का यह दूसरा वर्ष है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा में भाग लेने के इच्छुक भक्त ₹1500 की रसीद कटवाकर अपनी स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं। आयोजन समिति द्वारा पूजा की समस्त सामग्री प्रदान की जाएगी। भक्तों से निवेदन है कि वे समय पर पधारकर इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनें।
मुंगेली पुलिस का बड़ा एक्शन: नदी किनारे जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹ 17,310 नकद व ताश की 52 पत्तियां जब्त मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशानुसार जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। 4 जनवरी 2025 को सायबर सेल और थाना लालपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम मोहडण्डा के नदी किनारे जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से ₹ 17,310 नकद, ताश की 52 पत्तियां और अन्य सामान बरामद किया गया।
आरोपी –
1. सुरेश बंजारे (55), निवासी खपरी खुर्द
2. रुद्रकुमार महिलांगे (40), निवासी बैजलपुर
3. ब्रिजकुमार वर्मा (38), निवासी गोरखपुर
4. रूपचंद रात्रे (27), निवासी मोहडण्डा
5. सौखी रात्रे (36), निवासी मोहडण्डा
6. नैनदास अंचल (35), निवासी मोहडण्डा
7. ज्ञानिक बंजारे (25), निवासी कोइलारी
8. राजकुमार कुर्रे (45), निवासी खपरी
आरोपियों पर अपराध क्रमांक 04/25 और 05/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण आरोपियों को मुचलके पर रिहा किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, प्र.आर. अयोध्या कोशले, दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस ने इस सफलता के साथ जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने प्रयासों को और मजबूत किया है।