बिलासपुर –जुआ खेलने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।जुआ के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाइ करते हुए ईदगाह चौक के पास पांच जुआरियों को दबोच लिया है जहां इनके पास नगद रकम और ताश पत्ती बरामद कर जप्त किया गया।सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले मे अवैध जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के संबंध मे विशेष अभियान चलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश हैं ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असमाजिक तत्वो शराबियो पर कार्रवाई कि जा रही है।दिनॉक 21.01.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिली की कुछ व्यक्ति ईदगाह चौक के पास आम जगह पर रूपये पैसे का कट पत्ती नामक जुआ खेल की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी ने टीम तैयार कर मौके पर रेड कार्रवाई किया जंहा कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे थे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन मौके से भाग नहीं पाए और पुलिस ने दबोच लिया ।


⭕आरोपी जुआरी⭕
👉01राजकुमार सिंह पिता स्व. रामेश्वर सिंह उम्र 58 साल पता ईदगाह चौक पुलिस लाईन
👉02 ईनामुल हक पिता महमूद आलम अंसारी उम्र 42 साल पता मगरपारा सिविल लाईन
👉03शेख फिरोज पिता शेख रमजान उम्र 50 साल पता तालापारा सिविल लाईन
👉04सलमान पिता शाहुद्वीन उम्र 27 साल पता मसानगंज सिविल लाईन
👉05जवाहर सिंह पिता स्व. राकेश सिंह उम्र 27 साल पता मसानगंज सुभाष मिल के पास
ये सभी जुआरी मिले जिसके पास से 13900 रूपये व ताश के 52 पत्ती जप्त किया गया।इन जुआरियों के खिलाफ 3(2) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाये जाने से जुआरिया के विरूध्द कार्रवाई की गई है आगे भी यह कार्रवाई समय समय पर जारी रहेगी।




