बिलासपुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार: म्यूल अकाउंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
300 से अधिक फर्जी बैंक खाते चिन्हित, 19 आरोपी गिरफ्तार, 97 लाख रुपये फ्रीज
बिलासपुर, 26 फरवरी: ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन में इस्तेमाल किए जा रहे फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक पी.ओ.एस. एजेंट (फर्जी सिम कार्ड विक्रेता) और कोटक महिंद्रा व एक्सिस बैंक के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा करीब 97 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं, जबकि अब तक 3 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है।
बिलासपुर रेंज साइबर थाना और ए.सी.सी.यू. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन फर्जी बैंक खातों को चिन्हांकित किया, जो दिल्ली, राजस्थान (अलवर) और अन्य शहरों में 300 से अधिक साइबर ठगों को उपलब्ध कराए गए थे। बिलासपुर पुलिस ने 20 से अधिक टीमों का गठन कर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-* 01. सत्यनारायण पटेल पिता स्व. मंगलू पटेल उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंदरी आवासपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02. राकेश भेड़पाल पिता रामनाथ भेड़पाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 03. दुर्गेश केंवट पिता सीताराम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 आवासपारा सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर (छ.ग.) 04. शिवशंकर यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 19 साल निवासी तारबाहर डीपुपारा गगन अपार्टमेंट के पास, थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.) 05. राजकुमार पाल पिता शिवनाथ पाल उम्र 44 साल निवासी ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 06. नंदकुमार केंवट पिता समारू केंवट उम्र 27 साल निवासी ग्राम इटवा पाली, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 07. दीपेश कुमार निर्मलकर पिता राजा राम निर्मलकर उम्र 24 साल निवासी तारबाहर नगीना मस्जिद के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 08. सुरेश सिंह पिता रतन सिंह उम्र 58 साल निवासी सेंदरी वार्ड नं. 01 हाई स्कुल के पास थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 09. शेखर चतुर्थी पिता रामचरण चतुर्थी उम्र 23 वर्ष साकिन कोटा थाना कोटा हा.मु. शुभम विहार मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) 10. रोशन कुमार साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 25 वर्ष साकिन लिमतरा थाना सक्ती जिला सक्ती हा.मु. अज्ञेय नगर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.) 11. कुनाल मंडावी पिता भुवन कुमार मंडावी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क 19 बलौदाबाजार थाना सिटीकोतवाली जिला बलौदाबजार (छ.ग.) 12. प्रथम सोनी पिता उदय सोनी उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क पुरानी बस्ती .. करगीरोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 13. दिपांशु साहू पिता देवी प्रसाद साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क 10 कोटा 11. श्राना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 14. अमन तिवारी पिता श्री लक्ष्मीनरायण तिवारी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क 10 कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 15. रामलाल यादव पिता भूषण यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना मस्तूरी बिलासपुर (छ.ग.) 16. अमित पाल पिता हिमांचल पाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खैरा जयरामनगर थाना मस्तूरी बिलासपुर (छ.ग.) 17. अब्दुल रशिंद पिता अब्दुल मजीद उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क 26 तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) 18. मुख्तार खान पिता रशिद खान उम्र 25 वर्ष साकिन तालापारा महामाया मंदिर के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) 19. गुज्जला जगदीश कुमार पिता जी. कामेश्वर राव उम्र 30 वर्ष साकिन हेमूनगर कल्यूरी स्कूल के बगल में थाना तोरखा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व
यह पूरी कार्रवाई आईजी डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) और एसपी रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (शहर), अनुज कुमार (ग्रामीण) और डीएसपी निमितेश सिंह, अक्षय प्रमोद सबाद्रा सहित कई पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
उपरोक्त कार्यवाही में *श्री राजेन्द्र जायसवाल* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्री अनुज कुमार,* उप पुलिस अधीक्षक *श्री निमितेश सिंह* सी.एस.पी. सिविल लाईन उप पुलिस अधीक्षक *श्री अक्षय प्रमोद सबाद्रा (भा.पु.से.)* सी.एस.पी. कोतवाली, के मार्गदर्शन में *निरीक्षक* विजय चौधरी प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर *उप निरीक्षक* अजय वारे, उप निरीक्षक अजहररूददीन, *स.उ.नि.* सुरेश पाठक *प्रधान आरक्षक* सैय्यद साजिद, विक्कू ठाकुर, लक्ष्मीकांत जायसवाल, दिगविजय वैषणव, देवमुन पुहुप, आतिश पारिक, राहुल सिंह *आरक्षक* विजेंद्र मरकाम, श्रीष तिवारी, अविनाश कश्यप, निखील राॅव, तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे व अन्य का विशेष योगदान रहा, *श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा* टीम के उत्साहवर्धन हेतु उचित ईनाम की घोषणा की गई है।
“मनी म्यूल” वे लोग होते हैं जिनके बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल साइबर अपराधी अवैध पैसों के लेन-देन के लिए करते हैं। ये लोग धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं या लालच में आकर अपने खातों का दुरुपयोग कराते हैं।
✔️ साइबर ठग ठगी के पैसे को छिपाने के लिए बैंक खातों की जरूरत होती है। ✔️ लोगों को नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर उनके बैंक खाते अपने कब्जे में लेते हैं। ✔️ ठगी का पैसा इन खातों में डालकर आगे ट्रांसफर कर दिया जाता है ताकि मुख्य अपराधियों की पहचान न हो सके। ✔️ कई बार लोग अनजाने में भी इस अपराध में शामिल हो जाते हैं और कानूनी शिकंजे में फंस जाते हैं।
अगर कोई व्यक्ति मनी म्यूल का हिस्सा बनता है, तो उस पर मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई हो सकती है। ✔️ बैंक खाता और संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। ✔️ जेल या भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। ✔️ धारा 3(5) बी.एन.एस. के तहत मनी म्यूल भी मुख्य अपराधी की तरह जिम्मेदार होगा।
बचाव के उपाय
✔️ अनजान स्रोतों से धन प्राप्त करने से बचें। ✔️ अपने बैंक खाते और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखें। ✔️ किसी भी संदिग्ध लेन-देन की तुरंत सूचना बैंक या पुलिस को दें।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल्दी पैसा कमाने के लालच में अपने बैंक खाते किसी को न दें, अन्यथा वे खुद गंभीर कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।