बिलासपुर जिले मे पुलिस अधीक्षक महोदय ने सहायक उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। इस अवसर में पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने पद के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करें और जनता की सेवा में तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि यह प्रमोशन न केवल उनके लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह जिम्मेदारी भी है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बिलासपुर सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह दंतेवाड़ा जिला में आरक्षक के पद पर चयनित हुए थे, और वही नक्सली मुठभेड़ में प्रमोशन पाकर 2006 में प्रधान आरक्षक बने।परीक्षा देकर 2013 मे सहायक उप निरीक्षक बने और आज वह उप निरीक्षक बनकर अपने आप को व परिवार को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं छत्तीसगढ़ समाचार ग्रुप भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

इस आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह उपपुलिस अधीक्षक अर्चना झा , उप पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमोशन पाने वाले उपनिरीक्षकों ने इस मौके को यादगार बताया।



