चाचा-भतीजे ने किया गैंगरेप, तोरवा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राज ऋषि सिंह (32) ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह (56) के घर ले गया। वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राज ऋषि सिंह (32) पिता नंद किशोर सिंह, निवासी देवरीखुर्द सात बहिनिया मंदिर के पास, थाना तोरवा।
2. सुरेंद्र कुमार सिंह (56) पिता राम आशीष सिंह, निवासी नहरपारा देवरीखुर्द सफेद खदान, थाना तोरवा।
कानूनी कार्रवाई
तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 70(1), 351(2), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।