“जमीन विवाद में खूनी खेल: पत्रकार के मां, पिता और भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या”

बिलासपुर में महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण समिति द्वारा 29 जनवरी 2025 को साइंस कॉलेज मैदान में 1108 पार्थिव शिवलिंगों पर महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मौनी अमावस्या के अवसर पर होगा। भक्तगण ₹1500 की रसीद कटवाकर इस पवित्र अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं। यह समारोह धार्मिक जागरूकता फैलाने और भक्ति के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सूरजपुर: जमीन विवाद में खूनी खेल, पत्रकार के मां-पिता और भाई की निर्मम हत्या



सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर डूबकापारा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों ने पत्रकार उमेश टोप्पो के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मां बसंती टोप्पो (55), भाई नरेश टोप्पो (30), और पिता माघे टोप्पो (57) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर खेती करने के दौरान माघे टोप्पो और उनके परिवार के साथ उनके रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दूसरी ओर से 6-7 लोग मौके पर पहुंचे और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।


हमले में बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई। माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई। वहीं, उमेश टोप्पो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *