ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के कांकेर में 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के कांकेर में 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तीन पर था 8-8 लाख का इनाम

कांकेर। जिले में आज 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से तीन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम ममता भी शामिल हैं, जो कई बड़ी नक्सली घटनाओं में लिप्त रही हैं। इन नक्सलियों ने कांकेर में DIG और SP के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय से वांछित रहे इन नक्सलियों पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप थे, जिनमें सुरक्षा बलों और जनप्रतिनिधियों पर हमले शामिल हैं। आत्मसमर्पण के बाद सभी नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़कर एक शांतिपूर्ण जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *