राजधानी रायपुर महापौर मीनल चौबे ने जारी किए MIC सदस्यों की सूची महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर नगर निगम में MIC सदस्यों की घोषणा, नए-पुराने पार्षदों को मिली जिम्मेदारी



रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा हो गई है। इस बार की सूची में नए और पुराने पार्षदों का संतुलन देखने को मिला है। वरिष्ठ पार्षदों में मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल और सरिता दुबे का नाम शामिल है। वहीं, नवीन पार्षदों में डॉ. अनामिका सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। खेम कुमार सेन और संतोष साहू जैसे पहली बार पार्षद बने प्रत्याशियों को भी MIC में स्थान मिला है।


रायपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड पार्षद हैं, जिनमें से 20% यानी 14 पद MIC के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सदस्य को एक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इनमें प्रमुख विभाग जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश और लोक निर्माण शामिल हैं।



नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका कैबिनेट मंत्रियों के समान होती है। ये सदस्य अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों की देखरेख करते हैं और महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेते हैं। MIC के गठन का अधिकार नगर निगम महापौर को होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *