
गूगल मैप ने दिया ‘धोखा’… दिखाया गलत रास्ता, पुल से नदी में गिरी कार, 3 की मौत
जीपीएस नेविगेशन के चलते उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन पुल से तेज रफ्तार कार गिर पड़ी. कार में सवार तीनों लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा बह गया था. बताया जा रहा है कि गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाया, जिस वजह से ये हादसा हो गया

