छत्तीसगढ़ पुलिस: 12 एएसआई को उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नति दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
पदोन्नति पाने वाले एएसआई की सूची में 12 अधिकारी शामिल हैं:

हीरालाल शाह (सूरजपुर)
कृष्णा कुमार यादव (सरगुजा)
अभय कुमार तिवारी (सरगुजा)
रमेश टोप्पो (बलरामपुर)
जवाहर तिर्की (बलरामपुर)
संग्राम सिंह (जांजगीर-चांपा)
सहदेव राम (सरगुजा)
भुनेश्वर सिंह (बलरामपुर)
शीतला प्रसाद त्रिपाठी (बिलासपुर)
अवधेश सिंह (बिलासपुर)
ममता पांडेय (बिलासपुर)
रफीक खान (कोरबा)
प्रमोशन सूची जारी होने के बाद अधिकारियों और उनके विभागों में हर्ष का माहौल है।



