23 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन की संभावना..

 

 

 

*मुख्यमंत्री के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना*

 

*शहर को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की देंगे सौगात*

 

*कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा*

 

बिलासपुर, 19 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना बन रही है। श्री साय बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रूपयों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य रूप से खेल से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। वे शहर में आयोजित विशाल राउत नाचा महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

 

कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *