*स्वच्छता ही सेवा 2024*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य को स्वच्छतम राज्य बनाने का संकल्प लिया है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन 2 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है , जिसमें नागरिकों की सहभागिता एवम् सहयोग सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता एवम् स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन राज्य , ज़िला तथा निकाय स्तर पर किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम हेतु प्रदेश के नगरीय निकायों में स्थित ब्लैक स्पॉट (आम तौर पर उपेक्षित/ neglected कचरा स्थल ) की जानकारी नागरिकों से प्राप्त किए जाने एवं इसके निराकरण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि अपने आसपास के ऐसे सभी स्थलों की फोटो व जानकारी 9981211100 पर व्हाट्सएप करें एवं जनभागीदारी के इस महाभियान में सहयोग प्रदान करें ।
