शीतलहर के चलते स्कूलों की समय सारणी में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर में भी सुबह की कक्षाओं में बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि दो पाली और एक पाली में संचालित सभी स्कूलों की समय सारणी में परिवर्तन किया जा रहा है।
नई समय सारणी इस प्रकार है:
दो पाली वाले स्कूल:
प्रथम पाली: सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक।
शनिवार: दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक।
द्वितीय पाली: दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक।
शनिवार: सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक।
एक पाली वाले स्कूल:
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 से 4:00 बजे तक।
शनिवार: सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आदेश का पालन जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल संस्थानों को अनिवार्य रूप से करना होगा। स्कूल प्रबंधन को इस दौरान छात्रों की सुरक्षा और ठंड से बचाव के लिए भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




